Thursday, October 24, 2013

भारतीय सामाजिक उत्थान ----------------------------------------
-------------------------------------------------------------------------------------------------------
-------------------------------------------------------------------------------------------------------
आज कल देश में एक बहस चल रही है की यहाँ धर्म के नाम पर की सब कुछ होता है वो चाहे राजनेतिक हो सामाजिक हो या आर्थिक हो।सभी पार्टिया अपने अपने सामाजिक समर्थन या ये कहे की सामाजिक राजनेतिक गुलामी के माध्यम से अपने को सिद्ध करने का भरपूर जोर लगा रही है
परन्तु मेरा विचार है की ये पार्टी विशेष की बात नहीं है सामाजिक ताना बाना इसी तरह से विकसित है। जिनको दोयम दर्जे का माना जाता है या ये कहे की ये तथाकथित उच्च समाज या निम्न समाज में एक तरह से स्वयं स्वीकार्य भावना है। इसके पीछे भी तत्कालीन सामाजिक और आर्थिक कारण ही उत्तरदाई रहे होंगे। ।धर्म बेफेजूल बदनाम रहा। आज आर्थिक और सामाजिक दोनों ही अपना रूप स्वतः की अपना रूप बदल रहे है और ये अब चाहे न चाहे सबको मंजूर हो रहे है क्योकि येही सच्चाई है आज कोई भी धार्मिक ,राजनेतिक आर्थिक कार्य किसी एक पर निर्भर नहीं है ,नियम तत्कालीन समर्थवान के द्वारा ही बनाये जाते थे और उसे मान्यता देने के लिए धार्मिक रंग दिया जाता था और वही परम्परा बन जाता था ,बहुत लोग धार्मिक ग्रंथों का और प्रचलित कथाओं का इसके पक्ष विपक्ष में उदहारण भी देते है और उसमे से बहुत बड़ी संख्या उन लोगो की है जिन्होंने इनका स्वयम अध्यन ,मनन करने का या तत्कालीन देशकाल को समझने का कभी प्रयास भी किया हो। …।मुझे व्यक्तिगत पीड़ा होती है जब कोई आज के समाज की कुरूतियों के लिए सनातन पौराणिक काव्य ग्रंथों को अनाप सनाप बकते है
पहले भले ही कुछ लोगो ने सामाजिक उत्थान के लिए शुरुवात की ये उनके लिए तत्कालीन आसान नहीं रहा होगा परन्तु वो प्रयास मील का पत्थर जरूर बना भारतीय समाज आज उससे कई शताब्दियों दूर निकल आया है आज धर्म उससे निकल रहा है,गलत परम्पराएँ स्वयं की कमजोर पद रही है या समाप्त भी हो गई है परन्तु परम्पराएँ इतनी आसानी से नहीं जाती और अगर इसका बलात समर्थन या विरोध किया जायेगा तो ये बिघटन करी होगा और जो हावी हो गया और फिर से उसकी पुर्नाविर्ती ही होगी ,
पहले सामाजिक उत्थान को महत्त्व देने वाले कुछ लोगो या राजनीती पार्टियों द्वारा राजनेतिक फायदा उठाने की गरज से दिल से या दीमाक से प्रयास किया उसका समाज में एक सार्थक प्रभाव भी पड़ा ,उसमे कितना सच्चे मायने में सामाजिक न्याय का उदेश्य था एक बहस का मुद्दा हो सकता है। …परन्तु ये अकाट्य सत्य है की जब तक हम स्वयं अपने को हीनता से नहीं निकलते तब तक किसी का सहारा कम नहीं करेगा ,,
आज के युग में भारतीय समाज में दोनो में इससे बाहर निकलने की सुगबुगाहट होने लगी है ,में आशावाद पर पूर्ण निष्ठा रखता हु ,और परिवर्तन दिख भी रहा है ,,,,,,,,हमें सिर्फ अपने समाज को बदलना है ,सामाजिक आर्थिक न्याय के लिए बिना इस सोच के साथ की न "मै हीन " ना "मै उच्च " …।इसके अलावा कोई विकल्प मुझे प्रभावी नहीं लगता। …एक और बात धर्म की चिंता छोड़ दीजिये वो ख़त्म नहीं होता ,अपना स्थान स्वयं बना देता है। …धर्म को सहारे की जरूरत नहीं ,आप अपने पैरों में खड़े हो जाइये

Saturday, October 5, 2013

हे पार्थ पहले तो तुम इकले पगले थे रॆऎऎऎए !!!!!!!!!! ……………





जरा इधर भारत वर्ष में देखो तो। ……………



आकाश को मुह कर थूक रहे है कोई जमीन पे थूक उसपे लोट रहे है
जनता अबकी शायद जागी लगी है , नेताओ की नीद भागी लगी है
कुछ खा के चारा पगुराएँ फिरें है ,कोई हमहै के भरम में भरमायें फिरें है
कोई नमो नमो इतराएँ फिरें है ,कोई बाल हठी दिखलायें फिरें है
कोई पापा से पीठ थपथपाएं फिरें है ,कोई चाचू को मस्का लगायें फिरें है
कोई माया को बहिन बनायें फिरें है कोई चौदह कोस चलायें फिरें है
कोई जेल से बाहर आयें फिरें है कोई जाके डेरा जमायें फिरें है
कुछ गाँधी को अपना बताएं फिरें है ,कुछ नेहरु को ज्यादा गलियाए फिरें है कुछ पटेल लोहे का बनाये फिरें है , कोई भगत की पिस्तौल दिखाए फिरें है 

कोई गाएं फिरे है कोई गुनगुनाएं फिरें है वन्दे मातरम सा सुनाएँ फिरें है। …
कुछ सच्चे सच्चाई छुपायें फिरें है नग्गे नग्गापन दिखाएँ फिरें है
सब अपने कैलेंडर लगायें फिरें है तारीख़ पे तारीख़ बताएं फिरें है
वो सन दो हज़ार अटकाएं फिरें है ये चौरासी को अब तक न भुनाएं सके है
हम जनता की भी थोड़ी लेलो बलैयाँ जो मंदिर मस्जिद में खिसियाएं पड़े है
गीता कुरान घर सजाएँ फिरें है बस जिल्दो पे नज़रे फिराएं पड़े है
पढके समझना कैसे हो भैया सदियों से अंगूठा लगाये फिरें है
अल्लाह दुहाई , राम करें अब भलाई यहाँ तो शैतान भी शरमाएँ फिरें है
 

लगता है कुछ तो भरमायें फिरें है ,अब "जनता " के दिन" फिरें ही फिरें" है

Sunday, January 6, 2013

"सुनो भारत के लोकतंत्र "

"सुनो भारत के लोकतंत्र " जनता और अपने बीच की लम्बी खाई के उस पार तुम सुन सकते हो तो सुनो तुम भारत के लोकतंत्र नहीं हो सकते , संसद के अन्दर वातानुकूलित कक्ष में बैठे हुए तथाकथित जनता के नेताओ शायद तुम हमारे प्रतिनिधि नहीं हो सकते  अरे तुम हो कौन जरा देखो मै (भारत का आम नागरिक )मर रहा हु , मै वो  ही  हु  जिसका बर्बरता से बलात्कार कर हत्या कर दी गई , तुम एक "दामिनी " से डर गए  पर मै  तेरे निज़ाम में हर तरफ हू  हर रोज़ जाने कितनो के साथ ये अन्याय होता है और तुम कानून की दुहाहिया देते नहीं थकते  ,तुम वो ही हो ना  जो बरसात में टपकते हुए  मेरे घर आकर  टूटी हुई चारपाई में बैठ कर एक सूखी  रोटी खा कर आलीशान संसद में जा बैठे हो , कभी दुबारा आ के देखा ,सुनो अब तो छत नहीं है और मेरा परिवार बेसब्री से तेरा इंतजार कर रहा है ,.अरे तुम कहते  हो न कि  तुम हमारे बीच से ही हो , माफ़ करना मेरे आसपास तुम जैसा अब कोई नहीं है , 

हा पहले शायद कुछ लोग थे जो मेरे जैसे थे जो मुझे समझते है पर वो पुरानी बाते है , सुनो अच्छा  है की अब सुधर जाओ , हमें कानून न सिखाओ अरे मुझे कोई जरूरत नहीं पुलिस से मिलने की ,कोई इच्छा भी नहीं है न्यायालयों में भीड़ बढ़ाने की ,तुम आपकी व्यवस्था  को सुधारो ,शायद तुम अपना काम भूल गए हो , मै अपने जीवन की आपाधापी में ही फसा पड़ा हू  मेरे पास अब और वक़्त नहीं की मै रोज़ आपको समझाने "इंडिया गेट " आऊ ,अब शायद मै आया तो तुम वह नहीं होगे ,तुम कहते हो न कि तुम मेरा दर्द समझते हो मेरे ही बीच हो ,तो चलो अब अगली बार मुझे मेरे भारत देश  की दुर्दशा देखने के लिए मत बुलाना , बड़ा बुरा लगता है सच में ,कोई ख़ुशी नहीं होती अपने लिए अपने ही देश में इंसाफ मागते हुए  चलो ज्याद क्या बोलू  समझ तो तुम गए होगे अब तुम सोचो ,

हां  एक और बात  तुम मेरे घर फिर जरूर आना  रोटी खाने कोशिश करूँगा की अब के वो सूखी न हो  और में भी जरूर आऊंगा दिल्ली  लाल किले में शान से फहराते हुए अपने झंडे को देखने .